Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeEducationRAS Interview: 5 मई से शुरू होगा आरएएस भर्ती-2023 के इंटरव्यू का...

RAS Interview: 5 मई से शुरू होगा आरएएस भर्ती-2023 के इंटरव्यू का द्वितीय चरण, यहां जानिए पूरी डिटेल

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया है। साक्षात्कार 5 से 16 मई 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उक्त समस्त भर्तियों के तहत संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2023 के अन्तर्गत द्वितीय चरण सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती 2023 के द्वितीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन 5 से 16 मई 2025 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। इस भर्ती के लिए साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले समस्त अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें।

अन्य विभिन्न परीक्षाओं का साक्षात्कार कार्यक्रम…

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय के साक्षात्कार का आयोजन 5 से 19 मई 2025, स्कल्पचर विषय के साक्षात्कार का आयोजन 6 मई 2025 तथा फिलॉसफी विषय के साक्षात्कार का आयोजन 27 एवं 28 मई 2025 को किया जाएगा।

विधि रचनाकार (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) परीक्षा-2024 के साक्षात्कार का आयोजन 7 एवं 8 मई 2025 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। इन भर्तियों के अन्तर्गत ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें।

उक्त समस्त भर्तियों के तहत संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।

3 से 7 मई तक अजमेर में होगा विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 3 से 7 मई 2025 तक अजमेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर परीक्षा दिनांक से 3 दिवस पूर्व जारी किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यहां जानिए परीक्षा कार्यक्रम

आयोग सचिव ने बताया कि पीटीआई एंड लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 के अन्तर्गत प्रश्न-पत्र तृतीय (जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान) की परीक्षा 3 मई 2025 को दोपहर 3.30 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। लाइब्रेरियन के पदों के लिए 5 मई 2025 को प्रश्न-पत्र प्रथम की परीक्षा प्रातः 9 से 12 बजे तक एवं प्रश्न-पत्र द्वितीय की परीक्षा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए 6 मई 2025 को प्रश्न-पत्र प्रथम की परीक्षा प्रातः 9 से 12 बजे तक एवं प्रश्न-पत्र द्वितीय की परीक्षा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

7 मई 2024 को माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट के लिए असिस्टेंट माइनिंग इंजिनियर परीक्षा-2024 का आयोजन प्रातः 9.30 से 12 बजे तक एवं जियोलॉजिस्ट परीक्षा- 2024 का आयोजन दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया जाएगा।

आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे प्रवेश-पत्र

प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ठ कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। इस अनुसार अभ्यर्थी यथाशीघ्र समयान्तर्गत प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लेवें।

विचारित सूची में शामिल है तो भरना होगा ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र

राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। इसके लिए आयोग द्वारा 1 मई 2025 से लिंक खोला जाएगा जो कि 7 मई 2025 (रात्रि 11.59 बजे) तक उपलब्ध रहेगा। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा का पुनः आयोजन 23 मार्च 2025 को किया गया था। परीक्षा के फलस्वरूप 309 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए 24 अप्रेल 2025 को जारी विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया था।

उपरोक्तानुसार विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक रूप से भर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular