Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअभिजीत महूर्त में हुआ रामराज सरकार परिवार का विराजमान

अभिजीत महूर्त में हुआ रामराज सरकार परिवार का विराजमान

अवधनामा संवाददाता

हवन यज्ञ के साथ सम्पन्न हुई राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा

ललितपुर। शहर के मोहल्ला रावतयाना स्थित कालोनी में भगवान श्रीरामजानकी परिवार की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत महूर्त में सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम सुबह भगवान का सहन वास से वैदिक मन्तोचारन के साथ जागरण कराया गया। इसके बाद नित्य क्रिया कर्म कर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गंगाजल, दूध, दही, घृत, शक्कर से अभिषेक कराया गया। तत्पश्चात विश्वकर्मा भगवान के स्वरूप में उदयपाल सिंह एवं सूरज सिंह बैस द्वारा सिंघासन का विधिवत निर्माण कर अभिजीत महूर्त में ठीक 12.30 पर भगवान का विराजमान कर विधिवत पूजन अर्चना कर आरती उतारी गई। इसके बाद श्रीराम यज्ञ कराया गया। हवन के उपरांत भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान आरएसएस से झांसी विभाग संपर्क प्रमुख अमर सिंह ने कहा कि आज 500 वर्षों की तपस्या का फल हम सभी को मिला है। आज रामलला विराजमान के साथ ही कॉलोनी में भी भगवान श्रीरामजानकी परिवार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। आज पूरा मोहल्ला अवध जैसा सज गयी। घर घर भगवान के आगमन से पूरी कालोनी आनन्द मय हो गयी। आज घर घर दीपक जलाकर अपने अपने घर को सजाया गया। इस मौके पर यज्ञाचार्य सुरेन्द्र मोहन पाण्डेय, कृष्ण किशोर पाण्डेय, मुख्य यजमान करणपाल सिंह, रामाधीन सिंह, प्रताप सिंह, अमर सिंह, शोभाराम मिश्रा, छत्रपाल सिंह परमार, महेंद्र सिंह, सुरेन्द्रपाल सिंह गौर, गब्बर सिंह, भगवत सिंह बैस, कमलकांत पाण्डेय, जितेन्द्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेश पटेरिया,रेशु तिवारी, महावीर सिंह बैस, डालचंद राय, जितेंद्र सिंह, गंगाराम साहू, रामदयाल साहू, अरुण प्रताप सिंह, भगवान सिंह, अजय प्रताप यादव, लल्लूराजा, बडेराजा, अनूप सिंह, निधि राजा, अशोक दीक्षित, बन्दू तिवारी, हरिओम राजपूत, उदयपाल सिंह, सूरज सिंह, प्रतिपाल सिंह, राजाभैया, बृजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनोज साहू, साहब सिंह, दिनेश कुमार, दीपक झा, राजेश, दुर्गसिंह राजपूत, शिवनारायण श्रीवास्तव, यशपाल सिंह परमार, के.पी.सिंह बुन्देला, अमर सिंह बैस, पप्पू राजा, रज्जन झा, चक्रेश साहू, राज झा, दामोदर साहू, धर्मेन्द्र सिंह, वीर सिंह, रामस्वरूप, कल्याण सेन के अलावा अनेकों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular