Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarनागेश्वर नाथ महादेव मंदिर मे 19 फ़रवरी से रामकथा का होगा आयोजन

नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर मे 19 फ़रवरी से रामकथा का होगा आयोजन

टांडा अम्बेडकरनगर  नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर चौक टांडा के सेवादारों की बैठक मंदिर परिसर में हुई बैठक में मंदिर के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम पर चर्चा की गई बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई कार्यक्रम के अनुसार 19 फरवरी से 25 फरवरी तक राम कथा की अमृत वर्षा कथा वाचिका साध्वी आरती अयोध्या द्वारा की जाएगी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन मंदिर और विग्रह का महाश्रृंगार होगा तथा 27 फरवरी को महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।बैठक में आनंद कुमार सिंधी, कृष्ण कुमार सोनी ,सतीश वर्मा ,अशोक कुमार गुप्ता, रघुनाथ मोदी ,राम बल्लभ मोदी ,ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार कसौधन तथा राधे रमण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने के लिए सभी सेवादारों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं ।मंदिर के वरिष्ठ सेवादार आनंद कुमार सिंधी ने बताया कि सभी सेवादारों को जिम्मेदारियां बांट दी गई है और वे सभी तैयारी में जुड़ गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular