उच्च प्राथमिक विद्यालय सैम्बसी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात और विकास खंड तिलोई में ए आर पी -सामाजिक विषय पर तैनात रमाकांत मौर्य ने छात्र हित में ए आर पी पद से त्यागपत्र दे दिया है। रमाकांत मौर्य उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री भी है। उनके विद्यालय सैम्बसी में वर्तमान में छात्र संख्या 237है। छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की भारी कमी है।
यहां रमाकांत मौर्य सहित कुल तीन शिक्षक तैनात हैं।प्र अ मो सईद को बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। विद्यालय में अनुदेशक का पद सृजित नहीं है।237बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षक हैं। रमाकांत मौर्य ने छात्र हित में ए आर पी पद से त्यागपत्र दे दिया है और स्कूल में बच्चों को पढ़ाई छोड़ कर बी आर सी से सम्बंधित अन्य शासकीय कार्य करने से मना कर दिया है। रमाकांत मौर्य की ओर से छात्र हित में लिए गए निर्णय का जिले में हर जगह स्वागत हो रहा है।





