रालोद ने धूमधाम से मनायी किसान मसीहा स्व.चै.अजित सिंह की जयंती

0
1115

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान मसीहा स्वर्गीय चैधरी अजीत सिंह की 84वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता देहरादून चैक स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए, वहां पर चैधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पार्टी के समरसता अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव चैधरी धीर सिंह एवं क्षेत्रीय सचिव भूरा मलिक ने कहा कि स्वर्गीय चैधरी अजीत सिंह ईमानदारी एवं सादगी की जिंदा मिसाल थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेको किसानों मजदूरों के हित में कार्य किए। उन्होंने 50 से अधिक चीनी मिलें लगवा कर किसानों की आर्थिक हालत सुधारने का काम किया। सन् 2009 में मेरठ व दिल्ली के अंदर गन्ने का बड़ा आंदोलन किया तथा एफएंडआरपी कानून रद्द करवाया, जिससे गन्ना किसानों को अतिरिक्त लाभ पहुंचा। केंद्र में मंत्री रहते हुए प्राकृतिक आपदा में 2 एकड़ जोत के किसानों की भांति 5 एकड़ जोत के किसानों को भी मुआवजा दिलवाया, जिसके कारण बहुत बड़े किसान वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी, वरिष्ठ नेता चैधरी अयूब हसन, नगर अध्यक्ष रमेश चैहान ने कहा कि स्वर्गीय चैधरी अजीत सिंह ने कई बार केंद्रीय मंत्री रहते हुए निष्ठा व ईमानदारी से कार्य किया एवं देश के अंदर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को मजबूत करने का काम किया। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता हरपाल बाल्मीकि, फखरुल इस्लाम, गजेंद्र चैधरी, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद आसिफ, वसीम सभासद, विशाल कांबोज, सागर चैधरी, सूर्य गुर्जर, विकास सैनी, विक्की शर्मा, राम मेहर, नीरज पूनिया आदि उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here