स्नेह व प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व उल्लास व उमंग के साथ मनाया

0
111

 

Raksha Bandhan festival, a symbol of affection and love, celebrated with gaiety and enthusiasm

अवधनामा संवाददाता

बहनों ने भाईयों के हाथों पर राखी बांध रक्षा का लिया संकल्प

सहारनपुर (Saharanpur)। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व आज उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। बहने भाईयों के घर पहुंची और उनके माथे पर तिलक लगा दीर्घायु की कामना कर राखी बांधी, तो भाईयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए।

आज भाई बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रत्येक घर में खुशी का उमंग का माहौल देखा गया और हर घर में पर्व की तैयारियां शुरू हो गयी थी। बहनों ने अपने भाईयों की दीर्घायु की कामना करते हुए उनके माथे पर तिलक लगा हाथों पर राखी बांधकर मिठाईयां खिलायी, तो वहीं भाईयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उन्हें उपहार भी प्रदान किए। प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा किए जाने को लेकर विशेष उत्साह नजर आया और अधिकांश महिलाएं रोडवेज बसों के माध्यम से अपने भाईयों के घर पहुंची। बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। पर्व को लेकर हर ओर उमंग व उल्लास पूर्ण माहौल दिखायी दिया। अधिकांश दूर दराज रहने वाले भाईयों बहनों ने एक-दूसरे से व्हास्टअप वीडियो कॉलिंग के माध्यम से रक्षा बंधन पर्व मनाया और एक-दूसरे के स्वस्थ रहने की कामना के साथ-साथ दोनों के दीर्घायु होने की कामना भी की। इस दौरान भाईयों ने बहनों को उपहार प्रदान किए और मिठाई के साथ-साथ गिफ्ट पैक का प्रचलन भी दिखायी दिया। इस बार लोगों ने चाईनीज राखियों को नकारते हुए स्वदेशी राखियों को विशेष महत्व दिया और कुछ लोगों ने अपने घरों में ही राखी का निर्माण कर पर्व को परंपरागत तरीके से मनाया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here