Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeराजीव गांधी 21 वीं सदी के महानायक: प्रमोद तिवारी

राजीव गांधी 21 वीं सदी के महानायक: प्रमोद तिवारी

Rajiv Gandhi the 21st century superhero: Pramod Tiwari

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज: (Prayagraj) भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को प्रयागराज में श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर ऐतिहासिक आनंद भवन में कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कांग्रेस के सीडब्लूसी सदस्य प्रमोद तिवारी समेत पार्टी नेताओं ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उनका स्मरण किया। आनंद भवन के सामने स्थित ऐतिहासिक चबूतरे पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का चित्र रखा गया था। इस पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा के फूल चढ़ाए। इस अवसर पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश में सूचना प्रौद्योगिकी की क्रांति के लिए सदैव याद किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में गरीब और मेघावी बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए नवोदय की स्थापना कर नई शिक्षा नीति बनाई। प्रमोद तिवारी ने बताया कि राजीव गांधी ने 21 वर्ष के मताधिकार को 18 वर्ष कर के युवाओं को देश निर्माण के लिये शक्ति प्रदान किया। वहीं दलबदल कानून में संशोधन कर के राजनीत का भ्रस्टाचार रोकने का काम किया। भारत रत्न राजीव गांधी को याद करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि उनकी शहादत को देशवासी भूल नहीं पाएंगे।

पुष्प अर्पित करने वालो में: जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर, संजय तिवारी, वसीम अंसारी, मुकुन्द तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, हसीब अहमद, महेश त्रिपाठी, मो०असलम, भोलानाथ तिवारी, परवेज सिद्दीकी, अरशद अली, रजनीश विश्राम, विकास दुबे, अजय श्रीवास्तव, मो०हसीन, शकील अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular