राजेश कुमार पांडेय बने भाजपा समर्थक मंच के जिलाध्यक्ष

0
45

बस्ती। ग्राम उमरिया निवासी राजेश कुमार पांडेय को भाजपा समर्थक मंच, बस्ती का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें मंच के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा और समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है।

राजेश पांडेय का मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अनुशंसा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.बी. सिंह और प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता के प्रस्ताव पर बनाया गया है।नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा उसकी गतिविधियों को गति देने का निर्देश दिया गया है।

राजेश पांडेय को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, मनमोहन श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, दिलीप पांडेय, अरविंद सिंह, राजकुमार शुक्ल, आलोक पांडेय, गौरव अग्रवाल, सुशांत सिंह, अभिनव उपाध्याय, दिव्यांशु दुबे और रमेश गुप्ता सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here