हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान,कार्यक्रम को धूम धाम से मनाया जाएगा– संतोष सिंह

0
423

सुलतानपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई लंभुआ अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह के निर्देशन में हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम एक सितंबर से मनाया जाएगा। हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम जो अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले पूरे भारतवर्ष में एक साथ पांच लाख विद्यालयों में एक सितंबर को मनाया जाएगा।विद्यालय के प्रार्थना सभा में पंच प्रण की शपथ के सफल आयोजन के लिए तैयारी शुरू हुईं।पंच प्रण के अंतर्गत आने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए संतोष सिंह ने कहा कि हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित तथा प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे।

विद्यालय की सम्पदा संसाधन तथा समय को साधन मानते हुए उनका संरक्षण और विवेक पूर्वक उपयोग करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे, जहां कोई भेदभाव नहीं होगा। हम सभी समभाव से सीखने और सिखाने के पथ पर अग्रसर रहेंगे। शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, अपितु चरित्र निर्माण आत्मविकास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम इस विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं अपितु संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह नें कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों सभी के लिए लाभकारी है।

ऐसी भावना सभी को रखनी चाहिए तभी हम निपुण लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। संतोष सिंह ने अपने ब्लॉक के समस्त शिक्षक साथियों से इस कार्यक्रम को अपने अपने विद्यालय मे आयोजित कराने के लिए विनम्रता पूर्वक आग्रह किया l प्रतिनिधि मंडल में मंत्री सतीश कुमार पांडेय, संदीप गोस्वामी,राम नरेश, अम्बरीश पांडेय, जय कुमार, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद दुबे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here