Monday, August 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeआजादी के अमृत महोत्सव पर रेलवे की भव्य तैयारी

आजादी के अमृत महोत्सव पर रेलवे की भव्य तैयारी

 

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज :  संपूर्ण देश में “आजादी का अमृत महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा  है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे भारतीय रेल में 75 स्टेशन नामित किये गये हैं, जिसमे उत्तर मध्य रेलवे के 04 स्टेशन प्रयागराज जं., आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी और दीन दयाल धाम भी शामिल हैं। इसी क्रम में उत्तर मध्य  रेलवे में भी विभिन्न गतिविधियां चल रहीं हैं।दिनांक 18.07.22  से एक सप्तांह का इवेंट ‘’आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’’ का शुभारंभ हुआ है। इस आइकोनिक सप्ताह के अंतर्गत लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है|
इस आज़ादी के उत्सव का प्रयागराज में शुभारम्भ  दिनांक 18.07.22 को  महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार द्वारा प्रयागराज जं. पर स्वतंत्रता  सैनानियों  की चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ किया गया| चित्र प्रदर्शनी में स्वतंत्रता सैनानियों  के चित्र के साथ आजादी के आन्दोलन में उनके द्वारा दिए गये योगदान के बारे में भी संक्षिप्त रूप में उल्लेखित किया गया है | प्रयागराज स्टेशन पर सांय काल 06 बजे से 08 बजे तक प्रत्येक  दिन प्रदर्शनी परिसर में  आजादी से जुड़े विभिन्न प्रकार के आयोजन जैसे  नुक्कड़  नाटक, देश भक्ति गीत, काव्य  पाठ,नृत्य  आदि किये जायेंगे |
इसी क्रम में आज दिनांक 21.07.2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम “आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन” में  प्रयागराज जं. पर स्वतंत्रता  सैनानियों  की चित्र प्रदर्शनी का अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय   पूनम कुमार तथा  अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, प्रयागराज मंडल  अंजलि अग्रवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया| इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय और मंडल की सदयाए मौजूद रहीं।
समारोह के चौथे दिन आज दिनांक 21.07.2022 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| इस अवसर पर  सर्वप्रथम  सोनू राजा  द्वारा भजन का सुंदर गायन प्रस्तुत किया गया |  इसके पश्चात आत्मजीत ग्रुप द्वारा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया|  इसके पश्चात सीमा त्रिपाठी के गाने ने उपस्थित जनसभा का मनमोह लिया। इसके अतिरिक्त आराधना सिन्हा, दीपशिखा केसरवानी द्वारा एकल नृत्यकला का प्रदर्शन किया गया। साथ ही आत्मजीत ग्रुप के कलाकारों द्वारा ग्रुप डांस तथा राहुल चावला एवं ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। इसी क्रम में  कलाकारों के देशभक्ति गीतों ने  पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत प्रोत कर दिया।  इस अवसर पर प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर  सतीश कोठारी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  मनीष कुमार खरे, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर सतेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/ परिचालन राहुल त्रिपाठी, स्टेशन निदेशक  वी के द्विवेदी  सहित अन्य कर्मचारीगण एवं अपार जनसमूह उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular