Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeराहुल गांधी को केरल से नहीं, भाजपा के गढ़ से लड़ना चाहिए:...

राहुल गांधी को केरल से नहीं, भाजपा के गढ़ से लड़ना चाहिए: वामपंथी नेत्री

नई दिल्ली। समूचे विपक्ष के इंडिया अलायंस में शामिल सीपीआई (एम) नेता सुभाषिनी अली ने मंगलवार को राहुल गांधी के लोकसभा सीट को लेकर सवाल उठा दिया। सुभाषिनी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि राहुल गांधी को केरल से नहीं बल्कि भाजपा के गढ़ से लड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केरल के वायनाड लोकसभा सीट से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) उम्मीदवार एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता भाजपा से सीधे तौर पर नहीं लड़ रहे हैं। सुभाषिनी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि वायनाड के मौजूदा सांसद राहुल को भाजपा के गढ़ उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी दावा कर रही है कि वे भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। फिर कांग्रेस का सबसे बड़ा नेता केरल से चुनाव क्यों लड़ रहा है, जहां भाजपा के साथ कोई लड़ाई नहीं है? उन्हें उत्तर प्रदेश से लड़ना चाहिए, जहां भाजपा का सबसे बड़ा गढ़ है। अगर वह वहां भाजपा को हरा देते हैं, तो इसका बहुत बड़ा संदेश पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि वे वायनाड से चुनाव लड़कर क्या संदेश दे रहे हैं। बता दें कि सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी वायनाड में एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की थी।

कोझिकोड में चुनाव प्रचार से पहले मुख्यमंत्री ने कहा, “राहुल गांधी एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो राष्ट्रीय स्तर की वामपंथी नेता हैं। एनी ने मणिपुर में भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रविरोधी कहा गया। लेकिन इसमें राहुल गांधी की क्या भूमिका है? हम देश में होने वाले हर विरोध प्रदर्शन में एनी राजा की मौजूदगी देख सकते हैं, लेकिन हम राहुल गांधी को इन प्रदर्शनों में नहीं देखते हैं।”वहीं, वायनाड से भाजपा ने केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को एनडीए की तरफ से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular