HomeMarqueeराहुल गांधी का रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

राहुल गांधी का रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए शुक्रवार झारखंड के रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वह हेलीकॉप्टर से सिमडेगा के लिए रवाना हो गए। वे सिमडेगा के महागठबंधन के प्रत्याशी भूषण बाड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी का लोहरदगा में भी कार्यक्रम तय है। यहां वह मौजूदा वित्त मंत्री और उम्मीदवार रामेश्वर उरांव के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। फिर शनिवार को जमशेदपुर में वे कोल्हान के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके अलावा वह धनबाद में भी एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular