Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeMarqueeकोहिमा में राहुल गांधी ने नगालैंड के लोगों को दिया अहम संदेश

कोहिमा में राहुल गांधी ने नगालैंड के लोगों को दिया अहम संदेश

कोहिमा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि ‘छोटे राज्य’ से होने के बावजूद नगालैंड के लोगों को देश के अन्य लोगों के बराबर महसूस करना चाहिए।

अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कोहिमा के एक रैली को संबोधित करते राहुल गांधी ने कहा कि मार्च का विचार ‘लोगों को न्याय देना’ और ‘राजनीति, समाज और आर्थिक संरचना को सभी के लिए अधिक समान और सुलभ बनाना’ है। गांधी ने कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एक छोटा राज्य हैं; आपको देश के अन्य सभी लोगों के समान महसूस करना चाहिए। यही तो ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का विचार है। 14 जनवरी को मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर निकले राहुल गांधी सोमवार शाम नगालैंड पहुंचे।

हाई स्कूल जंक्शन में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले ‘विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और भाषाओं को एक साथ लाने’ के विचार के साथ दक्षिण भारत से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आयोजित की थी।

गांधी ने आगे कहा कि इस बार पार्टी ने उत्तर-पूर्व से एक और यात्रा शुरू करने का फैसला किया क्योंकि यह क्षेत्र ‘भारत के विचार के लिए बहुत केंद्रीय’ है। उन्होंने कहा कि ‘हमने मणिपुर से शुरुआत की और अब नगालैंड पार कर रहे हैं। यह एक प्यारा अनुभव है। आप सभी के स्नेह के लिए धन्यवाद, जय हिंद।’ बता दें कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 6,713 किलोमीटर की दूरी और 100 लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेगी और इसका समापन महाराष्ट्र के मुंबई में होने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular