Monday, April 27, 2026
spot_img
Homekhushinagarप्रा. वि. का अभिलेख जलाया, सामान भी उठा ले गए चोर

प्रा. वि. का अभिलेख जलाया, सामान भी उठा ले गए चोर

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनिया माफी टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर जहां अभिलेख जला दिया वहीं किचन का सामना भी उठा ले गए। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर विद्यालय में पहुंच गए जहां आलमारी में रखे सारा आवश्यक अभिलेख जला दिया वहीं किचन का सामग्री बर्तन इत्यादि चोरी कर लिए। बुधवार को सुबह 7 बजे रसोइया विद्यालय पहुंची तो यह स्थिति देख प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार मिश्र को दूरभाष पर दिया। जिसके बाद प्रधानाध्यापक साढ़े आठ बजे विद्यालय पहुंचे तो अभिलेख जला देख दंग रह गए। इस मामले में तत्काल 112 नंबर को सूचना दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष कप्तानगंज को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया। तहरीर मिलने के आधार पर थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार मौके से पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular