Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaजनता में रोष चाहती है बदलाव:सरोज यादव

जनता में रोष चाहती है बदलाव:सरोज यादव

अवधनामा संवाददाता

अयोध्याधाम। समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने बीकापुर विधानसभा में सोहावल ब्लॉक के बिछिया बालीपुर, ताजपुर, जगदीशपुर फतेहपुर, भीखनपुर आदि ग्रामों में डोर डोर जनसंपर्क कर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद और चुनाव निशान साइकिल के लिए वोट की अपील की। समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने बताया को बीजेपी सरकार में लोगों को कुछ मिला नहीं है केवल उनसे छीना गया है चाहे रोजगार हो, शिक्षा हो, व्यवस्था हो, सुरक्षा हो,अब तो हमारे संविधान पर भी खतरा मंडरा रहा है यह कहते हैं हमको 400 पार, क्यों चाहिए ? 400 पार इसीलिए चाहिए कि वो संविधान में छेड़छाड़ कर सके उसको बदल सके। जनता इनकी मनसा को समझ चुकी है। उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। जनता पूरी तरह से त्रस्त है, परेशान है, उनका कहना है इस सरकार ने हमसे हमारा घर,रोजी-रोटी, बच्चों की शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा सब छीन लिया महंगाई चरम पर है घर चलाना मुश्किल हो रहा है 10 साल हो गए युवाओं को नौकरियां नहीं दी, जबकि चुनावी वादे में कहा था कि हमारी सरकार आएगी हर साल दो करोड़ नौकरियां दूंगा लेकिन कुछ भी नहीं हुआ।किसानों से वादा किया था जब सरकार आएगी आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाएंगे,रसोई महंगी हो गई है,महिलाओं के अस्मत लूटा जा रहा हैं, ऐसी सरकार हमें नहीं चाहिए इसलिए इस बार इंडिया गठबंधन को जिताकर सरकार बनाएंगे। हम सब अवधेश प्रसाद को सांसद बनायेगे जिससे हम लोगों का काम हो सके।परंपरागत वोट जो बीजेपी को मिला करता था वो खुलकर के विरोध कर रहे हैं।जनसंपर्क के दौरान भाग्यश्री, बीकापुर विधान सभा अध्यक्ष रीता निषाद ,उपाध्यक्ष विमला निषाद, यूवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव याज मानसिंह, विधानसभा अध्यक्ष राजू वर्मा बाबा साहब वाहिनी राष्ट्रीय सचिव नागेश्वर नाथ करी जय सिंह रावत, अंबुज निधि, अभिमन्यु, श्याम लाल,राजकला, शिव कुमारी, भानुमति, उर्मिला, कंचन, संजना, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular