Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeआपदा की स्थिति में किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराना प्रशासन...

आपदा की स्थिति में किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है : डीएम

आंधी, वर्षा, लू एवं आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर डीएम ने फसल बीमा कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

आजमगढ़ (अवधनामा ब्यूरो)। जनपद में आंधी, वर्षा, लू तथा आगजनी जैसी प्राकृतिक आपदाओं की संभावित घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने फसल बीमा योजना से संबंधित सभी बीमा कंपनियों के प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसी परिस्थितियों में किसानों की फसल,पशुधन अथवा अन्य कृषि संबंधी क्षति होने की स्थिति में बीमा कंपनियां पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा से कृषकों को होने वाली क्षति का त्वरित सर्वेक्षण कराया जाए तथा पात्र कृषकों को फसल बीमा योजना के अंतर्गत शीघ्र राहत प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बीमा कंपनियां अपने स्तर से क्षेत्रीय टीमों को सक्रिय रखें, ताकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र दावा निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में मौसम की अनिश्चित परिस्थितियों के कारण किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका बनी रहती है, ऐसे में बीमा कंपनियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

इसलिए सभी संबंधित अधिकारी सजग दृष्टि बनाए रखें तथा किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। फसल बीमा योजना का उद्देश्य ही किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, इसलिए बीमा कंपनियां पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि इस संबंध में सतत निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन को समय-समय पर अवगत कराया जाए, जिससे किसानों को शीघ्र लाभान्वित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular