Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeबांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में उरई में धरना-प्रदर्शन...

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में उरई में धरना-प्रदर्शन व पुतला दहन

उरई (जालौन)। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में आज उरई के मुख्य चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में सर्व हिंदू समाज द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में पुतला दहन भी किया।

प्रदर्शन में शामिल बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हिंदुओं की आस्था और हिंदू भाइयों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्री गुरु प्रसाद शर्मा, जिला मंत्री आचार्य तेजस, जिला कार्याध्यक्ष गिरीश, श्याम शर्मा, मानवेंद्र पटेरिया, आशीष सेठ, नगर अध्यक्ष जालौन अनुराग तिवारी, आशीष द्विवेदी, मानवेंद्र परिहार (बजरंग दल) सहित जिले व नगर के विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular