सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि भारत सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर अफरातफरी और हाहाकार मचा हुआ है जिससे आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यह मामला महिलाओं से सीधा जुड़ा हुआ है। पहले कमरतोड़ महंगाई से महिलाओं की जिन्दगी बाद से बदत्तर होती जा रही है। महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने कहा आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानी को अनदेखी करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ये कहना है कि ग़ैश की कोई कमी नहीं है, हास्यप्रद और आम जनता एम महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है।
महिला सभा की जिला महासचिव/जिला पंचायत सदस्य रिन्धु पासवान ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, लंबी लाइनों में महिलाएं बेहोश हो कर गिर रही है गैस एजेंसियों पर दलालों, ब्लैक करने वाले हावी है प्रशासन पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। आम आदमी को गैस न मिलना सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। इस दौरान सपा यूवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय चौधरी, कृष्ण नाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव, रुखसार बानो, बृंदवासनी देवी सहित अन्य लोगों ने सरकार की नीतियों और फैसलों से आम जनमानस का जीवन कठिन हो गया है, गैस सिलेंडर की कमी से उत्तर प्रदेश की जनता की दुश्वारियों को बताया और ऐसे पैनिक हालात में प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी निंदा किया गया।





