Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaपर्यावरण की सुरक्षा से सब की रक्षा

पर्यावरण की सुरक्षा से सब की रक्षा

अवधनामा संवाददाता

अखिल भारतीय यादव महासभा व जीव एकता फाउंडेशन ने दिया हरियाली से खुशहाली का संदेश

बांदा। विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय यादव महासभा व जीव एकता फाउंडेशन ने पर्यावरण की सुरक्षा सब की रक्षा का संदेश देते हुए हरियाली को खुशहाली का आधार बताया है। कहा कि दोनों संगठन शुरू से ही ’मिशन हरियाली’ के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन अब पर्यावरण संरक्षण के महत्व को लोगों के बीच पहुचाने के लिए और प्रभावी ढंग से काम किया जाएगा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह- जगह पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। इसी बीच अखिल भारतीय यादव महासभा व जीव एकता फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस को मिशन हरियाली के रूप में मनाया। सयुक्त अभियान में पौधरोपण के साथ जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानंद यादव ने कहा कि हरियाली खुशहाली का आधार है। इसलिए हम सबको ज्यादा से ज्यादा पौध रोपित कर उनकी रक्षा करते हुए उन्हें वृक्ष के रूप में तैयार करना है। क्योंकि पेड़ से किसी एक या दो का नही बल्कि पूरे समाज व वातावरण को लाभ मिलता है। प्राण वायु सबके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए इस महापुण्य के कार्य को सबको मिलकर करना है। अखिल भारतीय यादव महासभा प्रकृति पुण्य के इस कार्य के लिए आगे भी सतत प्रयत्नशील रहेगा। उधर जीव एकता फाउंडेशन के जनरल सेकेट्री संजय कुमार कहते हैं कि जीवों की रक्षा करना हम सबका का कर्तव्य है। इस कर्तव्य को हम पर्यावरण की सुरक्षा करके पूरा कर सकते हैं। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम सब सुरक्षित रहेंगे। और यह तभी होगा जब हम सब अपने खेत- खलिहान से लेकर घर के आस-पास व खाली जमीन पर ज्यादा से ज्यादा पौध रोपित कर खुशहाली रूपी हरियाली तैयार कर लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular