Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homekhushinagarकेडी इंटर कालेज के होनहारों ने लहराया सफलता का परचम

केडी इंटर कालेज के होनहारों ने लहराया सफलता का परचम

अवधनामा संवाददाता

इंटर में अनुष्का को 92.04 व हाई स्कूल में काजल ने 91.33 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का बढ़ाया मान

मथौली बाजार, कुशीनगर। विकास खंड मोतीचक के विशुनपुरा स्थित कलमा देवी (केडी) इंटर कालेज के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल एवं इंटर में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसमें हाईस्कूल में काजल सिंह 91.33%, संजना शर्मा 91.16%, खुशबू मौर्य 86.33%, अंचल गुप्ता 86%, अर्चना विश्वकर्मा 85%, अंक अर्जित किया है। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में अनुष्का सिंह 91.40 %, निलेश सिंह 82.60%, अनामिका तिवारी 80 %, खुशबू सिंह 80%, विशाल यादव 80% ने अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह, प्रबंधक फुलेना सिंह, आदित्य सिंह, रामसागर उमेश, पिंटू रावत, सरिता जायसवाल आदि ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular