Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं सम्मानित महिलाओं द्वारा अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया गया। एडीएम अंकुर श्रीवास्तव द्वारा इस उपलक्ष्य में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 08 मार्च को मनाया जाता है। यह विशेष दिन अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित करने और उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इस दिवस को नारी शक्ति उत्सव दिवस कहा है कि उन्होने कहा कि नारियों में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। व्यवहारिक जगत के सभी क्षेत्रों में उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किये है। अपने अद्भुत साहस, अथक परिश्रम तथा दूरदर्शी बुद्विमत्ता के आधार पर विश्वपटल पर अपनी पहचान बनानें में कामयाब रहीं है। एसडीएम सैय्यद सानिया सोनम, मोहसिना बानो, सीएमएस डा.मीनाक्षी सिंह, क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत, रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव, केन्द्रीय विद्यालय प्राचार्य मिनी वर्मा, रूचिका बुन्देला, लक्ष्मी रावत, अर्चना सक्सेना, एड./सपोर्ट पर्सन निधि सिंह सहरिया, महिला कल्याण विभाग/जिला प्रोबेशन कार्यालय से खुशबू, ममता, प्रियंका, रागनी, दुर्गा, जयराम, रूपेश, विनीत, रमाकान्त, सुरेन्द्र, पुष्पेन्द्र, आलोक, राघवेन्द्र एवं विभिन्न विभागों की महिला अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संचालन आपदा विशेषज्ञ आरती वर्मा के द्वारा किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular