Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्विट्ज़रलैंड जी 20 में खेलेंगे प्रोफ़ेसर भीष्म सिंह

स्विट्ज़रलैंड जी 20 में खेलेंगे प्रोफ़ेसर भीष्म सिंह

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने बताया कि लखावटी अमर सिंह महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी व राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर भीष्म सिंह का चयन प्रो.कॉरपोरेट लीग की इंडियन लीजेंड में हुआ है।
चौ.नीरपाल सिंह ने बताया कि प्रो.सिंह पिछले 10 साल से प्रो.कॉरपोरेट लीग खेल रहे हैं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण उनका चयन स्विट्जरलैंड जी 20 के लिए हुआ है। जिसमें प्रो.कॉरपोरेट लीग इंडियन लेजेंड्स, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, स्पेन, स्विट्जरलैंड समेत कुल छह टीमें शामिल होंगी। खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने भीष्म सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके चयन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश व देश का सम्मान बढ़ा है। साथ ही इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी का मान बढ़ा है। उन्हांेने प्रो.भीष्म सिंह के जीतकर आने की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular