Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurभारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर निकली शोभायात्रा

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर निकली शोभायात्रा

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर -भारतीय जनता  पार्टी के वयालीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना एवं कार्यक्रम संयोजक महेश भैया के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों पर कार्यकर्ता थिरकते रहे । तत्पश्चात कोतवाली के सामने स्थित शिक्षक रैन बसेरा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की तपस्या का फल है कि आज हम लोग इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन चूना ने कहा कि हमारी यात्रा बहुत संघर्ष पूर्ण रही ।सन अस्सी में जब हम अलग हुए तो मात्र सोलह सांसद हमारे पास थे और जो चौरासी में जाकर मात्र दो रह गये लेकिन हम ने हार नहीं मानी ।हम ध्येय के पथ पर निरंतर बढ़ते रहे और जाकर अंततः तेरह दिन की सरकार  से  लेकर आज हम पूर्ण बहुमत की सरकार में है लेकिन इसके पीछे हजारों वलिदानो की कहानियां हैं केरल और बंगाल में निरंतर हमारे कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं ।आज जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी खड़ी है उसमें कार्यकर्ताओं की मेहनत और पसीने ,त्याग की कीमत भी शामिल हैं इसकेे अलावा भगवत दयाल सिंधी और बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने भी  गोष्ठी को सम्बोधित किया । गोष्ठी के बाद में कार्यकर्ताओं ने बड़ी स्क्रीन पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्थापना दिवस के अवसर पर दिये गये भाषणों का रसास्वादन किया और पार्टी की रीतियों नीतियों पर उनके विचार सुने।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन चूना,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला,महेश भैया, पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह एड, नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गन्धर्व सिंह लोधी,डा राजकुमार जैन, बरिष्ठ नेता हाकिम सिंह लोधी,क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी,प्रान्तीय मोर्चा उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल, जिला मंत्री गौरव चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, प्रभाकर शर्मा, भगवत दयाल सिंधी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पन्थ, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा,नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा दीपक चौवे, क्षेत्रीय अध्यक्ष जनजाति मोर्चा घासीराम सहरिया, कार्यालय मंत्री संदीप सिंह बुंदेला,अजय जैन साईकिल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नासिर मंसूरी, घनश्याम साहू, जिला उपाध्यक्ष गण धर्मेन्द्र पाठक,किरन सैन‌, बसंती लारिया, दिनेश गोस्वामी एड, मीडिया सहसंयोजक सम्राट बनाफर, अनुराग शैलू,भगत सिंह राठौर, अवतार सिंह अण्डेला,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष वैभव गुप्ता,रवि बुन्देला,राखी ताम्रकार,वृजेन्द्र गोल्डी,अभिनव गुप्ता, धर्मेन्द्र लोधी,रोहन रावत, अरविन्द सिंघई, ध्रुव सिंह सिसौदिया, रुपेश साहू, अमित नायक,दीपकसिंघई,नीरज गोना,डा पश्तोर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा तेजस्व श्रीवास्तव,किंजिल्क हुड्डैत, पुनीत पाण्डे,डा अविनाश देशमुख, कमलेश नामदेव, सचिन साहू, अवधेश शोर्य, नितिन पन्थ,दीपक मिश्रा,शुभम पाराशर,जगभान सिंह लोधी, राजेश डोंडवानी,रामरती रैकवार,अर्चना राजपूत,दीपक पाराशर,रवि साहु, अमित भाग्यशील, विक्रांत रावत अशोक दाऊ,मनोज पंचम,पंकज मालवीय,रानू तिवारी,के के साहू,गब्बर अहिरवार, विकास रावत, कमलेश सैन, अनिल भटनागर,मनोज योगी, आमिर खान, अभिषेक सोनी, रामस्वरूप शर्मा,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने किया और संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक महेश श्रीवास्तव भैया ने किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular