Friday, October 3, 2025
spot_img
HomeMarqueeप्रियंका का शोक संदेश शोकाकुल परिवार को सौंपा

प्रियंका का शोक संदेश शोकाकुल परिवार को सौंपा

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। मौलाना सैयद शाहिद उल हसनी मजाहिरी के निधन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक व्यक्त कर उनके परिजनों के प्रति संदेश के रूप में संवेदना ने प्रेषित की है।
इस्लामी धर्मगुरु मौलाना सैयद शाहिद अल हसनी मजाहिरी के निधन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपना शोक संदेश प्रेषित किया है। कांग्रेस नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के संदेश को लेकर कांग्रेस जन उनके आवास पर पहुंचे। शोक संदेश को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम, प्रदेश महामंत्री सोनू पठान कैलाशपुरी, यासमीन राव आरिश सिद्दीकी, आरिफ, हमजा नौमान मसूद, अनिल यादव समेत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular