Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeNationalराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। माना जा रहा है राष्ट्रपति के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र होगा।

अठारहवीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा। अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हो चुका है। राज्यसभा का 264वां सत्र आज से शुरू हो रहा है। संसद भवन के गजद्वार पर प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी करेंगे। यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड सिंगोल के साथ लोकसभा में ले जाया जाएगा।

संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति का प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना जरूरी है। राष्ट्रपति के हर साल संसद के पहले सत्र में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करने की संसदीय परंपरा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular