अमेरिका में पुराने डिपोर्टेशन आदेशों पर रोक की तैयारी

0
549

वॉशिंगटन: अमेरिका में हरजीत कौर मामले के बाद पुराने डिपोर्टेशन (निर्वासन) आदेशों को समाप्त करने की मांग तेज हो गई है। डेमोक्रेट सांसदों ने ऐसे लोगों को राहत देने के उद्देश्य से एक नया विधेयक पेश किया है, जिनके खिलाफ वर्षों पहले निर्वासन के आदेश जारी किए गए थे।

इस प्रस्ताव के जरिए पुराने डिपोर्टेशन आदेशों की समीक्षा करने और पात्र लोगों को राहत देने का रास्ता खोलने की कोशिश की गई है। सांसदों का मानना है कि कई मामलों में पुराने आदेशों के बावजूद लोगों ने अमेरिका में लंबे समय तक जीवन बिताया है, परिवार बसाए हैं और समुदायों का हिस्सा बन चुके हैं।

हरजीत कौर का मामला सामने आने के बाद पुराने निर्वासन आदेशों और अमेरिकी इमिग्रेशन नीतियों को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। डेमोक्रेट सांसदों की पहल को ऐसे प्रवासियों के लिए राहत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो पुराने आदेशों के चलते लगातार निर्वासन के खतरे का सामना कर रहे हैं।

हालांकि, प्रस्तावित बिल को कानून बनने के लिए संसद की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लागू होने की स्थिति में पुराने डिपोर्टेशन आदेशों से प्रभावित लोगों को राहत मिलने की संभावना बन सकती है।

 

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here