Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHardoiबिलग्राम में जनगणना की तैयारियां तेज, 1362 कर्मियों को दिया जा रहा...

बिलग्राम में जनगणना की तैयारियां तेज, 1362 कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

बिलग्राम, हरदोई। आगामी जनगणना को लेकर तहसील क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनगणना के प्रथम चरण के तहत चयनित गणना कर्मियों का प्रशिक्षण बाबा मंशानाथ इंटर कॉलेज में कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनगणना से जुड़े सभी आवश्यक बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।
तहसीलदार यशवंत सिंह ने बताया कि बिलग्राम तहसील के अंतर्गत बिलग्राम, माधोगंज, मल्लावां और साड़ी आंशिक क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जनगणना कार्य के लिए कुल 1362 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इनमें लगभग 1100 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं, जबकि शेष कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाया गया है। प्रत्येक छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण 22 मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। इस चरण में मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद अगले चरण में अन्य जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। प्रशिक्षण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 28 प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो बैचवार प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस दौरान बाबा मंशानाथ इंटर कॉलेज का स्टाफ भी सक्रिय सहयोग कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular