Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhवोटों की गिनती को लेकर जिला कार्यालय पर तैयारी बैठक

वोटों की गिनती को लेकर जिला कार्यालय पर तैयारी बैठक

 

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर धुरुव सिंह के नेतृत्व में लोकसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती को लेकर जिला कार्यालय पर तैयारी बैठक की गई। बैठक के दैरान जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर धुरुव सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के अथक प्रयास से आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को जनता का आशिर्वाद मिल चुका है परिणाम हमारे पक्ष में है। वोटिंग के दौरान एक महिला बीएलओ जिसने केसरिया साड़ी पहनी थी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर दबाव बनाया और उस महिला बीएलओ को साड़ी बदलने पर मजबूर किया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि महिला हमारे लिए देवी का स्वरूप है । सपा के लोग दुष्शासन की भूमिका निभा रहे हैं और एक महिला को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular