Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeलोकसभा चुनाव की तैयारी: सपा ने युवा संगठन की कार्यकारिणी का किया...

लोकसभा चुनाव की तैयारी: सपा ने युवा संगठन की कार्यकारिणी का किया गठन, शाहिद अहमद सिब्बू को बनाया प्रदेश सचिव

अवधनामा संवाददाता

चंदौली/ब्यूरो। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने युवा संगठनों में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रारंभ कर दी है। सोमवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।सपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड, उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में निम्नलिखित प्रमुख महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किए जाते हैं।
वही चंदौली लोकसभा व मुगलसराय विधानसभा के मलोखर निवासी
शाहिद अहमद सिब्बू को बड़ी जिम्मेरी दी गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शाहिद अहमद सिब्बू को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव बनाया है। नयी ज़िम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष देखने को मिला। शाहिद अहमद सिब्बू के जनपद में प्रथम अगमन पर लोगो ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया, जिसमें मनीष यादव, इरशाद अहमद, आकाश यादव, हलचल यादव, राही मस्तान, अब्दुल अहद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular