Wednesday, May 8, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurईदगाह व मस्जिदों में अदा की नमाज, गले मिलकर दी बधाइयां

ईदगाह व मस्जिदों में अदा की नमाज, गले मिलकर दी बधाइयां

अवधनामा संवाददाता

कौम की तरक्की के साथ देश में अमनो-अमान के लिए हुई दुआ

ललितपुर। गुरुवार को शहर में ईद उल अजहा का त्यौहार अदब ओ एहतराम के साथ मनाया गया। ईदगाह के साथ-साथ सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लग कर बकरीद की बधाई दी। इसके बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। रात में दस्तरखान सजाए गए जिसमें सभी मजहब के लोगों ने शिरकत की। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पूरे दिन खासी चहल-पहल रही। गुरुवार को फज्र की नमाज के बाद ही ईद उल अजहा की नमाज की तैयारी शुरू हो गई। बच्चे हो बुजुर्ग या फिर नौजवान सभी पाक साफ होकर नमाज़ के लिए तैयार हो गए। अलग-अलग मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज होना थी इसलिए देखते ही देखते तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में लोग जमा होना शुरू हो गए। ईदगाह में नमाज का वक्त 7:45 बजे का था लेकिन यहां नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह 7:00 बजे से ही शुरू हो गया था। लगातार झमाझम बारिश के चलते यहां कम ही नमाजी पहुंचे, अधिकांश लोगों ने नमाज अपने आसपास की मस्जिदों में ही अदा की। ईदगाह पर नमाज से पहले तकरीर करते हुए शहर पेश इमाम मोहम्मद मूवीन ने ईद उल अजहा की फजीलत बयान की। उन्होंने अल्लाह को राजी करने की नियत के साथ ही कुर्बानी करने की नसीहत भी की। इसके बाद नमाज अदा की गई। नमाज के बाद दुआओं का एहीतमाम हुआ जिसमें लोगों ने कारोबार में बरकत, बीमारी से शिफा, नेक काम करने और बुराइयों से बचने की तौफीक, आपसी एकता भाईचारा कायम रखने के साथ ही मुल्क में अमन चैन कायम रखने के लिए हाथ उठाएं। नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद पर्व की मुबारकबाद दी।

इन मस्जिदों में अदा की गई नमाज
ईद उल अजहा की मुख्य नमाज तो 1 स्थित ईदगाह पर सुबह 7:45 बजे हुई, जहां शहर पेश इमाम मोहम्मद मूवीन ने नमाज अदा की और खुतबा पढ़कर सुनाया। इससे पूर्व उन्होंने बकरीद पर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ईदगाह के अलावा सुबह 8:00 बजे अन्य मस्जिदों सदन शाह मस्जिद, बरिया वाली मस्जिद, कदीमी मस्जिद, नेहरू नगर, कसाई मंडी, अजीता पुरा, जलालपुरा, घोसियाना जामा, नदी पुरा, गोविंद नगर, रावतयाना, गोविंद नगर मस्जिद आदि में नमाज अदा कराई गई जिसमें लोगों ने देश व समाज के अमन चैन की दुआ मांगी और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

खुदा की रजा को कराई कुर्बानी
नमाज के बाद घर-घर कुर्बानी का दौर शुरू हुआ नदीपुरा, सदन शाह, गोविंद नगर, नेहरू नगर, करीमनगर, कसाई मंडी, अजीता पुरा, आदि इलाकों में हजरत इब्राहिम की सुन्नत पर अमल किया गया। यहां बकरों की कुर्बानी दी गई। कुछ स्थानों पर बड़े जानवरों को भी हलाल किया गया यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

ईदगाह और मस्जिदों में बारिश के बीच हुई नमाज
गुरुवार की सुबह से ही शुरू हुई बारिश ईद की नमाज तक झमाझम होती रही। ईदगाह पहुंचे नमाजियों ने बारिश के बीच ही नमाज अदा की। इसके बाद थोड़ी तेज बारिश हुई लेकिन लोग जमे रहे। तकरीर के बाद जब लोग नमाज के लिए खड़े हुए तो शेर ही शेर नजर आ रहे थे शहर पर श्रीमान मोहम्मद मुबीन ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाई को अथवा पढ़ा गया और दुआ हुई इसके बाद मुबारकबाद का दौर शुरू हुआ जहां तुवन ग्राउंड व कंपनी बाग में लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी।

पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
ईद पर्व को लेकर प्रशासन व पुलिस काफी अलर्ट दिखाई दी। सुबह से ही नगर में सभी मस्जिदों व ईदगाह एवं नवाज स्थलों के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वहीं हर चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में अधिकारी कर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। ईदगाह पर जहां पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ईद की नमाज के बाद लोगों को बधाइयां प्रेषित की। यहां अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार उप जिलाधिकारी अमित भारतीय क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण व नगरपालिका के अधिकारी अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular