HomeMarquee  प्रयागराज मण्डल ने  जीती रेल सुरक्षा बल अर्न्तमण्डलीय बॉलीबाल प्रतियोगिता

  प्रयागराज मण्डल ने  जीती रेल सुरक्षा बल अर्न्तमण्डलीय बॉलीबाल प्रतियोगिता

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज : अर्न्तमण्डलीय बॉलीबाल प्रतियोगिता 2022 प्रयागराज मण्डल द्वारा क्षेत्रीय रेल सुरक्षा बल प्रशीक्षण क्रेन्द्र सूबेदारगंज में कराया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रयागराज, आगरा, झांसी मण्डल, मुख्यालय तथा रेलवे सुरक्षा विशेष बल0 की कुल 05 टीमो के खिलड़ियों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता का फाइनल मैच झांसी व प्रयागराज मण्डल के बीच खेला गया।  प्रयागराज मण्डल ने सीधे सेटो 25-11, 25-21 में झांसी मण्डल को  से हराकर अर्न्तमण्डलीय बॉलीबाल प्रतियोगिता जीती।
प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवीन्द्र वर्मा द्वारा विजेता व उप विजेता टीम के खिलाडियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ   खिलाडी उप निरीक्षक  सूरज मीना मुख्यालय को चुना गया। फाइनल मैच का ”मैन ऑफ द मैच” कॉस्टेबल संदीप पाल प्रयागराज मण्डल को चुना गया। उक्त प्रतियोगिता में से श्रेष्ट खिलाडियों का चयन कर रेसुब उत्तर मध्य रेलवे की टीम तैयार की गयी जो अखिल भारतीय रेसुब बॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेगे। उक्त प्रतियोगिता के दौरान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular