Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeअटूट श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरू नानक देव का प्रकाश पूरब

अटूट श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरू नानक देव का प्रकाश पूरब

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। सिक्खों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव महाराज का गुरू पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रागी जत्थेदारों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया और गुरू का अटूट लंगर भी बरता गया।
रेलवे कॉलोनी सौ क्वार्टर स्थित संगत गुरूद्वारा में श्री गुरूनानक देव महाराज का गुरू पर्व श्रद्धापूर्वक पूर्वक मनाया गया। इस दौरान धार्मिक दीवान सजाया गया और रागी जत्थेदारों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। शनिवार की सुबह 10 बजे अखंड पाठ आरंभ हुआ, जिसमें आज भोग डाला गया। भाई त्रिलोक सिंह द्वारा अरदास की गई और स्त्री सत्संग में बलजीत कौर, पुष्पा किनरा, अन्नू चावला, पूनम शर्मा, गुरविंदर कौर, सुलेखा, बब्बर, सुषमा खुराना, रोजी मक्कड़, बलबीर कौर, हरभजन कौर, लाज तनेजा, कांता खत्री आदि ने कीर्तन से संगत को निहाल किया और चाय का लंगर वरता। उसके बाद कथा वाचक भाई कुलदीप सिंह ने गुरबाणी की व्याख्या करते हुए सिख इतिहास की जानकारी संगत को दी। उसके बाद पोंटा साहिब से आए हजूरी रागी जत्था भाई चरनजीत सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक दीवान के समक्ष मत्था टेक आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में प्रधान चंद्र जीत सिंह निक्कू, कुलवंत सिंह भाटिया, समर सिंह सैनी, रविंद्र सिंह, सालवान, उपेंद्र सिंह थापर, इकबाल सिंह चावला, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, सरदार साहब सिंह, जगमिंदर सिंह, मंजीत सिंह कोका, संजय ठाकुर, राजू भारद्वाज, सुशील वोहरा, टोनी चावला, प्रवीन सैनी, सचिन छोटू, सचिन तनेजा, हिमांशु आदि मौजूद रहे। संचालन गुरविंदर सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular