Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रभाकर एकेडमी को हराकर प्रधान इलेवन ने जीता जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट

प्रभाकर एकेडमी को हराकर प्रधान इलेवन ने जीता जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट

उरई (जालौन)। जेपीएल सीजन तीन का फाइनल मुकाबला प्रधान इलेवन जालौन और प्रभाकर एकेडमी उरई के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में प्रधान इलेवन ने प्रभाकर एकेडमी को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर जेपीएल की चमचमाती ट्रॉफी और एक लाख रुपये अपने नाम किए।

फाइनल मुकाबले में प्रधान इलेवन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज करन तोमर टीम के लिए खास योगदान नहीं दे सके और 11 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर पर डटे सतनाम सिंह ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक जमाया। उन्होंने 51 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के जड़कर 80 रनों की पारी खेली। अमित यादव ने 18 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।

सागर शर्मा ने 26, समन्वय दीक्षित 15 और सुधांशु चौरसिया ने 18 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 214 रनों पर पहुंचाया। प्रभाकर एकेडमी उरई की ओर से विनय प्रताप सिंह ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए। दूसरी पारी में खेलने उतरे प्रभाकर एकेडमी उरई के सलामी बल्लेबाज अंकुर यादव और कप्तान श्रीकांत ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। अंकुर यादव ने 18 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए जबकि श्रीकांत ने 20 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रनों की पारी खेली।

इनके बाद आने वाले बल्लेबाज आंनद राज 20 रन और रजत यादव ने 22 बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन पूरी टीम 19वें ओवर में ही 142 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। टूर्नामेंट में प्रधान इलेवन जालौन को सीजन तीन का विजेता घोषित किया गया। कमेंटेटर की भूमिका धीरज बाथम, सोनू चौहान और फरीद ने निभाई। गौरीश द्विवेदी, सरताज, विनय श्रीवास्तव, सरबर अली आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular