Tuesday, March 4, 2025
spot_img
Homekhushinagarसमर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए प्रधान अकमल, सांसद ने दी...

समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए प्रधान अकमल, सांसद ने दी बधाई

अवधानामा संवाददाता

लक्ष्मीपुर अपने आवास पर प्रधान द्वारा रखा गया था कार्यक्रम, सांसद थे मुख्य अतिथि

मथौली बाजार, कुशीनगर। भाजपा के नीतियों से प्रभावित होकर लक्ष्मीपुर के प्रधान व मोतीचक प्रधान संघ के उपाध्यक्ष अकमल हुसैन ने सांसद विजय कुमार दुबे की उपस्थिति में अपने आवास पर सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद सांसद ने पार्टी के तरफ से बधाई दिया और भाजपा का झंडा व अन्य सामग्री देकर भेंट किया।

इस मौके पर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि आने वाले एक जून को कमल का चुनाव चिन्ह मत भूलिएगा। शत प्रतिशत मतदान कर भारी मतों से विजई बनाएं। आने वाले दिनों में तमाम बघरूपिए आयेंगे और बहकाएंगे लेकिन आप लोगों को बहकने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी व योगी के सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है। कहा। कि कृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट आदि सरकार ने हमारे जिले को दिया है। सड़क, बिजली, पानी, शौचालय, फ्री राशन आदि सरकार सभी पात्रों को दिया है। सरकार महिलाओं, किसानो, व्यापारियों व युवाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। सभा को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फैजान खान, संजय सिंह मुन्ना, मथौली अध्यक्ष नवरंग सिंह आदि ने संबोधित किया। सदस्यता ग्रहण करने बाद प्रधान अकमल हुसैन ने कहा कि भाजपा देश कि एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो के लोगों के हित में सोंचती है, विना–भेदभाव विकास कार्यों को अमली जामा पहना रही है। भारतीय जनता पार्टी के नीतियों व विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत नेतृत्व से प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के दिशा–निर्देशों का ईमानदारी व निष्ठा के साथ पालन करूंगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानचंद्र कुंवर ने किया। इस मौके पर प्रधान अकमल हुसैन ने सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विनय प्रकाश व अन्य पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि डॉ जमीरुद्दीन, मथौली मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय, प्रिंस जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, इस्तियाक खान, अल्फाज, जमीरूलहक, रेखा, बुद्धिराम, सुलतान, अब्दुल रहमान, एहसान सिद्दीकी, तमन्ना सिद्दीकी, चत्तर प्रजापति, रामज्ञा, प्रभु, सन्नी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular