Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeशांति दिवस पर स्काउट गाइड ने निकाली प्रभात फेरी

शांति दिवस पर स्काउट गाइड ने निकाली प्रभात फेरी

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के फारबिसगंज अनुमंडल इकाई की ओर से शनिवार को स्थानीय प्लस टू ली एकेडमी खेल के मैदान से अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई, जिसे नगर के मुख्य पार्षद सह जिला आयुक्त गाइड व्यस्क संसाधन वीणा देवी एवं जिला आयुक्त स्काउट व्यस्क संसाधन श्री कुमार ठाकुर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर नगर पार्षद वीणा देवी ने कहा कि लोगों को शांति और सद्भाव के काम करने के लिए प्रेरित करना, इसके लिए लोगों को मिलकर काम करना होगा और हिंसा के बिना समस्याओं का हल करना होगा। ठाकुर ने बताया कि अलग-अलग संस्कृतियों के बीच बातचीत का बढ़ावा देकर ही लोगों के बीच मैसेंजर ऑफ पीस शांति का संदेश दिया जा सकता है।

जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का थीम है शांति ही संस्कृति का विकास। विश्व में शांति फैलाने के लिए मैसेंजर और पीस के नाम से 2010 में एक प्रोजेक्ट चलाया गया, जिसके अंतर्गत पूरे विश्व में लोगों के अंदर सद्भावना व अपनत्व की भावना जागृत करते हुए शांति फैलाना एवं स्काउट गाइड के द्वारा किए गए सेवा कार्यों को पूरे विश्व स्तर पर फैलाना और विश्व को शांति के मार्ग पर ले जाना है। स्काउट मास्टर मोहम्मद शाहिद आलम के द्वारा प्रभात फेरी का संचालन किया गया।

राज्य पुरस्कार से सम्मानित मो. सब्दुल, प्रेम कुमार के अलावे स्काउट मो. कबीर, अंश कुमार, विशाल कुमार,रामजनी , राहुल कुमार, मिथिलेश कुमार, आदित्य, रवि कुमार, गाइड में सिमरन कुमारी, साक्षी कुमारी, मौसम कुमारी, ज्योति कुमारी, माही, कुशुम, प्रियंका, रिया, निशा आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular