परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण 6 फरवरी सुबह 10 बजे से लाइव हो जायेगा। बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्र पीएम मोदी से जुड़कर अपने एग्जाम स्ट्रेस को दूर करने के गुर सीख सकेंगे।
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्रों के लिए कल का दिन महत्वपूर्ण है। पीएम नरेंद्र मोदी कल परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन के जरिये छात्रों से रूबरू होंगे और उन्हें एग्जाम स्ट्रेस को दूर करने के गुर सिखाएंगे। पीएम मोदी के ऑफिशियल X अकाउंट से किये गए ट्वीट के मुताबिक परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए एपिसोड को 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे LIVE कर दिया जायेगा।
इन प्लेटफॉर्म्स पर सीधे देख पाएंगे परीक्षा पे चर्चा का प्रोग्राम
पीपीसी 2026 का कार्यक्रम 6 फरवरी सुबह 10 बजे माय Gov की ऑफिशियल वेबसाइट mygov.in/ppc-2026, दूरदर्शन के चैनल्स, ऑल इंडिया रेडियो, यूट्यूब के साथ ही विभिन्न निजी चैनलों पर LIVE देख सकेंगे। स्टूडेंट्स इन चैनल्स द्वारा सीधे पीएम मोदी द्वारा दिए गए टिप्स को अपने जीवन में उतारकर स्ट्रेस को बाय बाय करने का आसान तरीका ढूंढ सकेंगे।
नए कलेबर के साथ पीपीसी की वापसी
इस बार परीक्षा पे चर्चा नए कलेबर के साथ आया है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा देश के अलग अलग राज्यों के स्टूडेंट्स के साथ की है। ट्वीट के मुताबिक इस बार, #Exam Warriors के साथ चर्चा देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, एलकेएम में हुई।
रिकॉर्ड आवेदन हुए दर्ज
इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा के लिए भारी क्रेज देखने को मिला है। इस वर्ष कुल 4,50,13,379 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। रजिस्ट्रेशन करने वालों में से स्टूडेंट्स की संख्या 4,19,14,056 टीचर्स की संख्या 24,84,259 और पेरेंट्स की संख्या 6,15,064 है। पिछले संस्करण में परीक्षा पे चर्चा के लिए 3.53 करोड़ से अधिक परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन (PPC 2026 Registration) हुए थे जिसके कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इसे मान्यता दी गई थी। ऐसे में इस वर्ष भी इसे इस रिकॉर्ड के लिए नामित किया जा सकता है।





