Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeBusinessग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी खरीदारी का जोर

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी खरीदारी का जोर

ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी का रुख बना रहा था। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,815.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.33 प्रतिशत उछल कर 18,342.94 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 42,842.33 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,253.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,577.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 162.93 अंक यानी 0.84 प्रतिशत उछल कर 19,373.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स और सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,100 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.41 प्रतिशत टूट कर 21,164.93 अंक तक लुढ़क गया है।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,588.98 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,992.79 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,621.90 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स से 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,562.73 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.63 प्रतिशत उछल कर 3,271.06 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular