Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiजनसहयोग से निर्धन गरीब कन्या के हाथ हुए पीले

जनसहयोग से निर्धन गरीब कन्या के हाथ हुए पीले

अवधनामा संवाददाता

सूरतगंज बाराबंकी। मंदिर के दूसरे भंडारें में जनसहयोग से एक निर्धन गरीब कन्या के हाथ पीले हुए हैं। इस बेटी की शादी पं.रामनरेश मिश्र शास्त्री के उपस्थिति में हुई है। लोगों ने श्रृद्धा के अनुसार कन्या को दान दहेज भी दिया है।

मटेहना गांव में स्थित शिव मंदिर के द्वितीय भंडार में शुक्रवार को एक गरीब पुत्री की शादी समाज के गणमान्य एवं प्रबुद्ध लोग के सहयोग से संपन्न हुई है।वहीं इस शादी में दुल्हन मटेहना गांव निवासी जगदीश बंसल की पुत्री रिंकी देवी है।वहीं दूल्हा फतेहपुर के जरखा के निवासी रामकिशोर पुत्र नीरज बंसल थे।यह शादी प्रधान सुशील वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई है।सुशील वर्मा ने बताया कि रिंकी देवी के माता पिता बहुत ही गरीब थे।किसी तरह मेहनत मजदूरी करपिता ने उसकी परवरिश किया है। रिंकी शादी के लायक हो गई थी। लेकिन गरीबी के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular