Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनपद में प्रत्येक दशा में प्रतिबंधित की जाए पालिथीन डी एम

जनपद में प्रत्येक दशा में प्रतिबंधित की जाए पालिथीन डी एम

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति/ जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के संबंध में चर्चा की गयी। प्लास्टिक के प्रयोग की रोकथाम के लिए क्या कार्य किए जा रहें हैं उसकी जानकारी प्राप्त की। और जिलाधिकारी ने कहा कि एक अभियान के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाए।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा जिला पंचायती राज विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के विरुद्ध नगरों एवं ग्रामों में एक अभियान चलाया जाए।

जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में पॉलिथीन प्रत्येक दशा में बंद होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि एक अभियान चलाकर दुकानदारों पर अर्थदंड लगाते हुए पॉलीथिन प्रतिबंधित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में थैला नहीं तो सामान नहीं का संदेश भी दें जिससे लोग अधिक से अधिक जागरूक हो सकें।

बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर भी जिलाधिकारी ने संबंधित अघिकारियों को निर्देशित किया।

वृक्षारोपण के अन्तर्गत जियो टैगिंग का कार्य संबंधित विभागों को शत प्रतिशत कराने के निर्देश दिए। जो विभाग शत प्रतिशत जियो टैगिंग कार्य नही कर रहे हैं उनको कठोर चेतावनी जारी की जाए।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में गंगा में कोई नाला नहीं गिरना चाहिए इसको प्रत्येक दशा में देख लें। अर्थगंगा ऑर्गेनिक खेती को लेकर भी मुख्य विकास अधिकारी ने चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

घाटों की साफ सफाई एवं रखरखाव को लेकर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि घाटों की साफ सफाई सुनिश्चित की जाए किसी भी दशा में लापरवाही संज्ञान में ना आए।

राजघाट बबराला पर एस. एच.जी को लेकर चर्चा की मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नदियों के विषय में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य की प्रगति बढ़ाई जाए।

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण को लेकर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि जनपद में मीठे सहजन एवं हरि शकंरी शत प्रतिशत रोपित की जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, क्षेत्राधिकारी चंदौसी अनुज चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार, पंचायतीराज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular