HomeUttar PradeshAyodhyaगोसाईंगंज मार्केट में चलाया गया पॉलिथीन चेकिंग अभियान

गोसाईंगंज मार्केट में चलाया गया पॉलिथीन चेकिंग अभियान

अवधनामा संवाददाता

गोसाईंगंज- अयोध्या। नगर पंचायत में ईओ इंद्रभान गोसाईगंज पुलिस के नेतृत्व में अवैध पॉलिथीन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। छोटे दुकानदार सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता,पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर उन्हें हिदायत दी गई कि दोबारा अगर पॉलिथीन पाई गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।
वही प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वाले बड़े दुकानदार बड़े आराम से इसकी बिक्री कर रहे हैं। उनके यहां न तो छापा पड़ रहा है और न हीं कोई पूछने वाला है। छोटे दुकानदारों का कहना है कि जो भेजते हैं अगर वह ना भेजें तो हम कहां से पाएंगे। बड़े दुकानदारों के यहां न तो पड़ता है ना कोई अधिकारी जाता है और वह प्रतिबंधित प्लास्टिक ज्यादा दाम पर बेचते हैं। इसका कोई विकल्प न होने के कारण हमें मजबूर होकर प्रतिबंधित प्लास्टिक यूज करना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular