सिसवा बाजार (महराजगंज)। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोठीभार पुलिस ने फरार वांछित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर मुनादी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना कोठीभार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 199/25, धारा 105 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त संजय हरिजन पुत्र लक्ष्मण हरिजन निवासी मिश्रौलिया टोला मोहनगढ़, थाना बृजमनगंज के विरुद्ध न्यायालय द्वारा उद्घोषणा जारी की गई थी।
आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा कर ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराई। साथ ही गांव के सार्वजनिक स्थानों पर भी उद्घोषणा चस्पा की गई तथा पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लगातार फरार है। निर्धारित अवधि में उपस्थित न होने पर उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





