Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurपुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...

पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गोरखपुर । सहजनवा पुलिस ने तिलौरा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी से गुरुवार को थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रमेश यादव,उपनिरीक्षक वैभव मिश्र कांस्टेबिल रुद्र सिंह,संजय यादव, पारस यादव,उपनिरीक्षक ऐ सो जी पुरुषोत्तम आनंद सिंह,राजमंगल सिंह,कांस्टेबिल अरुण खरवार, संदिग्ध और वारंटियों की तलाश में गश्त पर निकले हुए थे। तभी जानकारी मिली कि भरोहीया शिव मन्दिर के पीछे कुछ लोग बैठे है और चोरी की योजना बना रहे है।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसकी पहचान जयसिंह गोंड पुत्र महेंद्र गोंड निवासी तिलौरा,अमित सिंह पुत्र बृजराज सिंह निवासी घघसरा थाना सहजनवा के रूप मे हुई। दोनों ने तिलौरा में हुई चोरी का जुल्म कबूल किया। पुलिस ने दोनों चोरों के पास से चोरी के कम्बल,तौलिया,बाल्टी, भगौना,थाली लोटा,कुकर,सहित अन्य सामान को बरामद किया। चोर अमित सिंह पर गुलहरिया और सहजनवा थाने में चोरी और मारपीट के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular