Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस ने दहेज हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दहेज हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार

गोण्डा । मुतीम पुत्र अली अहमद निवासी मौहारी रजवापुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच द्वारा थाना कटरा बाजार में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी बहन की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व विपक्षी फैजान पुत्र अली अहमद निवासी ग्राम छत्तरपुरवा मौजा बनगांव थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा से हुई थी । शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बहन को उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा दहेज में 05 लाख रुपये और देने के लिए दबाव डाल रहे थे, जिसको लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, और दिनांक 11.01.2026 को सूचना मिली कि इनकी बहन ने फांसी लगा ली है।

वादी द्वारा आशंका जाहिर की गई कि ससुरालीजन द्वारा उनकी बहन को दहेज के लिए मार दिया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 14.01.2026 को थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी 01. फैजान उर्फ पट्टे पुत्र अली अहमद उर्फ ननके उम्र करीब 25 वर्ष व 02. सलमा पत्नी अली अहमद उर्फ ननके ननके उम्र करीब 50 वर्ष नि०गण ग्राम छत्तरपुरवा मौजा बनगांव थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को ग्राम छत्तरपुरवा के बाहर सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular