आर्मी विंटर्स डे पर वीरता पुरस्कार विजेताओं व वीर नारियों का सम्मान

0
1072

दसवें आर्मी विंटर्स डे (आर्म्ड फोर्स वेटरन्स डे) के अवसर पर बुधवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर के तत्वावधान में जिलाधिकारी आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं एवं वीर नारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कर्नल सिद्दीकी सेवामेंडल, श्रीमती विमला देवी (विधवा स्व. हवलदार शिवनारायण सिंह, कीर्ति चक्र) एवं सूबेदार नरेश कुमार पाल को शाल, उपहार एवं मिष्ठान देकर सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कैप्टन हरजिंदर सिंह संधू, विनोद परिहार सहित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here