Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeइटावा के कवि रोहित चौधरी प्रदेश अध्यक्ष और चित्रकूट के सुनील सौम्य...

इटावा के कवि रोहित चौधरी प्रदेश अध्यक्ष और चित्रकूट के सुनील सौम्य बने महामंत्री

अवधनामा संवाददाता

इटावा। राष्ट्रीय कवि संगम के बुंदेलखंड प्रांत का अधिवेशन जी सी जीनियस इण्टर कालेज इटावा में संपन्न हुआ।दिल्ली से पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने बुंदेलखंड प्रांत के नए अध्यक्ष के रूप में इटावा जनपद के युवा राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी तथा महामंत्री के रूप में चित्रकूट के कवि सुनील सौम्य के नाम की घोषणा की।उन्होंने बताया कि सलाहकार के रूप में औरैया के अजय अंजाम दायित्व का निर्वाह करेंगे।श्री मित्तल ने राष्ट्रीय कवि संगम के बारे में सविस्तार चर्चा करते हुए इटावा अधिवेशन के संयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर अनेक सम्मान भी प्रदान किए गए जिनमें कविवर प्रदीप मिश्र सम्मान डा.पदम सिंह यादव पद्म को,कविवर राम प्रकाश शर्मा सम्मान डा प्रत्यूष तिवारी को,कविराज रामजी लाल शर्मा वैद्य सम्मान डा जय कृष्ण तिवारी को,स्वतंत्रता सेनानी ज्योति शंकर दीक्षित सम्मान राजेंद्र दीक्षित राहतपुर को तथा चौधरी रघुराज सिंह सम्मान राम शरण गुप्त को प्रदान किया गया।कवि रोहित चौधरी ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वह प्रयास करेंगे कि उसका ईमानदारी से निर्वाह करेंगे।काव्य सत्र में रवि कुशवाह,यतीश अकिंचन झांसी,अजय अंजाम,गोपाल पाण्डेय,निर्मल पाण्डेय औरैया,दिलीप कश्यप,राम मोहन शुक्ल,रोहित दीक्षित फर्रुखाबाद,सुनील सौम्य चित्रकूट,रमा कांत त्रिपाठी,अर्पित,अर्जित कानपुर देहात आदि ने काव्य पाठ किया।जनपद के कवि हरी शंकर त्रिपाठी,देवेश शास्त्री,अनुराग असफल,महाराम सिंह मृदुल,अवनीश त्रिपाठी,प्रतीक्षा चौधरी,हर्ष शर्मा,प्रशांत तिवारी,रजनीश त्रिपाठी,वीर शिरोमणि तिवारी आदि ने काव्य पाठ किया।स्वागत कुलदीप चौधरी,रवि तिवारी आदि ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में डा उदयवीर सिंह ने तथा अध्यक्षता डा.पदम सिंह यादव पद्म ने की।आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य डा० सुनील दत्त अवस्थी ने किया।संचालन डा०कुश चतुर्वेदी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular