Tuesday, August 5, 2025
spot_img
HomeMarqueeपीएम मोदी के आठ वर्ष का कार्यकाल अद्भुत और अविस्मरणीय है- रमेश

पीएम मोदी के आठ वर्ष का कार्यकाल अद्भुत और अविस्मरणीय है- रमेश

 

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विगत आठ वर्षों की यात्रा हर स्तर पर अद्भुत उपलब्धियों, व्यापक परिवर्तनों एवं अविस्मरणीय कार्यों से भरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुदृढ़ दूरदर्शी और पारदर्शी नेतृत्व में आज भारत जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ वैश्विक स्तर पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभरा है।
      यह बातें भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और कुशीनगर जिला प्रभारी रमेश सिंह ने बुद्धवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार को गरीब, शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों के कल्याण तथा महिला एवं युवा सशक्तिकरण पर बल देते हुए केन्द्रित किया है। जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान को हर हाल में 15 जुलाई तक पूरा कर लेना है। हर महीने प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिये एक बूथ पर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देनी है, जो बूथ पर जाकर मन की बात सुनेगा और बूथ की बैठक करेगा।जिला बैठक का संचालन जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय ने किया।
इस मौके पर खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, खड्डा ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, लल्लन मिश्र, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, दुर्गेश राय, मनोज जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, बलिराम यादव, रामसागर कुशवाहा, बाबू नन्दन सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाही फैजान खां, पूर्व विधायक दीपलाल भारती सहित सभी मण्डल अध्यक्ष और मण्डल प्रभारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular