Homekhushinagarदेश को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटे हैं पीएम मोदी: सांसद

देश को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटे हैं पीएम मोदी: सांसद

अवधनामा संवाददाता

हाटा, कुशीनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को नगर स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज व भड़कुलवा स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क पर चौपाल का आयोजन किया गया। जहां विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों के माध्यम से आम जन को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटे हैं। सभी के सहयोग से 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेद भाव के हर जाति व धर्म के लोगों का विकास हो रहा है। सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ का सपना है कि हर व्यक्ति को मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हों। डबल इंजन की सरकार पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह ने किया। संचालन प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी ने किया। इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष रंजन, अग्निवेश मणि, विश्वास मणि, फैजान खान, सक्षम तिवारी, जयप्रकाश जायसवाल, विनय प्रताप सिंह, विश्राम प्रसाद, रामेंद्र तिवारी, संजीवन मिश्रा, आनंद वर्मा, पंकज भारद्वाज, सीडीपीओ प्रत्युष चंद्रा, अर्जुन गुप्ता, राजन गौंड सहित आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular