Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeEducationPM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट...

PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, तुरंत कर लें अप्लाई

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 फेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट कल यानी 15 अप्रैल 2025 तय की गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी। इस चरण में 1 लाख युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में पेड इंटर्नशिप करने का मौका दिया जायेगा।

केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना “पीएम इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship Scheme 2025)” के दूसरे चरण में चयनित होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 15 अप्रैल 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र हैं और देश की टॉप 500 कंपनियों में पेड इंटर्नशिप करना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए लिंक से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

पीएम इंटर्नशिप के लिए योग्यता एवं मापदंड

पीएम इंटर्नशिप योजना में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का फुलटाइम जॉब या एजुकेशन में शामिल नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन व डिस्टेंस से पढ़ाई कर रहे छात्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए पात्र हैं अर्थात ये छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो कर स्वयं करें अप्लाई

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 आवेदन पत्र भरने लिए ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
यहां पर पहले रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म में मांगी गई अन्य डिटेल अपलोड कर दें।
अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

12 महीने के लिए मिलेगी पेड इंटर्नशिप

चयनित युवाओं को देश की टॉप कंपनियों में 12 महीने की अवधि के लिए इंटर्नशिप के मौका मिलेगा। चयनित होने वाले युवाओं को 5 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। इसमें से केंद्र सरकार की ओर से 4500 रुपये और कंपनियां अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड से 500 देंगी। स्कीम से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular