Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसासंद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियो ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

सासंद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियो ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

अवधनामा संवाददाता

महराजगंज। सासंद खेल स्पर्धा के जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे युवा खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने प्रतिभा की चमक बिखेरी।स्पर्धा के दूसरे दिन खेल मैदान पर दाव पेंच की जोर आइजमाइस देख दर्शक मुग्ध हो गये।स्पर्धा के दूसरे केद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया जिपंअ रविकांत पटेल मैदान पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कबड्डी खोखो व वालीबाल के खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया।
स्पर्धा के दूसरे दिन के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का भाजयुमो महामंत्री गोविंद जायसवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम मे सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया का भाजयुमो उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव व वित्त राज्यमंत्री का खेल सहसंयोजक राजीव द्विवेदी ने कैप अलंकरण किया।
स्पर्धा के दूसरे दिन के सदर एसडीएम रमेश कुमार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता मिठौरा ब्लाक प्रमुख रामहरख गुप्त ने मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साहबर्धन किया।खेल स्पर्धा मे पुरुष वर्ग का दौड़ लम्बीकूद ऊंचीकूद कबड्डी वालीबाल व खो खो का आयोजन किया किया।
पुरुष वर्ग के 100मीटर दौड़ में नौतनवा विधानसभा के आकाश विजेता व सिसवा के अमित गुप्ता उपविजेता रहे।इस दौरान बीएन सिंह अनिरुद्ध निराला अखिलेश पाठक शैलेष पटेल पंकज मौर्य रितेश केसरवानी अजय श्रीवास्तव अविनाश चौधरी बलवंत सिंह दयानंद त्रिपाठी रवि यादव विवेक कुशवाहा आदि आयोजक व निर्णायक समिति के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular