Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiब्लॉक प्रमुख लकी सिंह व बीईओ उमेश सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण

ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह व बीईओ उमेश सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण

अवधनामा संवाददाता
सूरतगंज,बाराबंकी। पर्यावरण व जल संरक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत टांडा के मोहम्मदपुर खाला थाना स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी अमृत सरोवर पर मंगलवार को 11 बजे ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह व बीईओ उमेश सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन हेतु उपयोगी है। वृक्ष हमें प्राणवायु के साथ ही फल फूल इमारती लकड़ी ईंधन देते हैं। होमगार्ड विभाग के बीईओ उमेश सिंह ने कहा कि मानव जीवन हेतु वृक्ष उपयोगी साबित हो रहे हैं। ये वृक्ष हमें शुद्ध हवा देता है। जिससे पर्यावरण भी मजबूत होता है। इस लिए संरक्षण बहुत ही आवश्यक है। प्रधान सुरेंद्र कुमार बाजपेई ने कहा कि वृक्षों से नई ऊर्जा मिलने के साथ ही पर्यावरण संरक्षक भी मजबूत होगा। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लेना चाहिए।कार्यक्रम के मौके पर रामाकांत मौर्या, कमलेश मिश्रा, देशराज, दिलीप कुमार, सुरेशचंद्र, प्रमोद कुमार, मुनीर अहमद आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular